जमुई: पुतेरिया गांव में मोरी कबाड़ने के दौरान बिच्छू के डंक से व्यक्ति की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 जमुई प्रखंड के पुतेरिया गांव में मोरी कबाड़ने के दौरान बिच्छू ने मुन्ना पासवान के हाथ में डंक मार दी।।उसके बाद उसे झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन झाड़ फूंक के दौरान मुन्ना पासवान की तबीयत और बिगड़ गई। उसके बाद परिजन द्वारा आनन- फानन में मुन्ना पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।