जमुई: बसैया गांव के पास पिकअप की टक्कर से ऑटो वाहन के उड़े परखच्चे, बाल- बाल बचे चालक व यात्री
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 बसैया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन असंतुलित होकर सामने से आ रही ऑटो वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो वाहन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस दुर्घटना में ऑटो वाहन पर सवार चालक व अन्य यात्री बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के बाद जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक पिकअप वाहन मौके से फरार हो गई।