कुंडा: महेशगंज के लालापुर बड़ी नहर पुलिया से फर्जी दस्तावेजों पर कोडीन सिरप बेचने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
थाना महेशगंज के लालापुर बड़ी नहर के पास पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी दस्तावेजों पर कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में 25,000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त आयुष प्रताप सिंह को बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महादेव फार्मा के नाम से फर्जी लाइसेंस लेकर अवैध कारोबार किया था।