ढीमरखेड़ा: खमरिया रेंज के वनरक्षक से जिला पंचायत सीईओ की फर्जी फेसबुक आईडी से ₹95 हजार की ठगी का प्रयास
सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर आए दिन ठगी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं और लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं कटनी जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके शिशिर गेमावत की फर्जी फेसबुक आईडी से खमरिया रेंज में पदस्थ वनरक्षक प्रदीप तिवारी के साथ भी ठगी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है वनरक्षक ने मामले की जानकारी विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को दी