सदर: वाराणसी में सावन के दौरान मीट-मछली की बिक्री पर नगर निगम ने की सख्ती, काटा ₹5000 का चालान
Sadar, Varanasi | Aug 12, 2026 वाराणसी। सावन के पवित्र महीने में मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने रेवड़ी तालाब, शिवाला, चौकाघाट, नदेसर, पितरकुंडा और लल्लापुरा समेत कई इलाकों में औचक जांच की।