दतिया: ग्राम पंडोखर में मामूली विवाद को लेकर दो लोगों ने किशोरी के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Datia, Datia | Sep 15, 2024 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोखर में एक किशोरी के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे किशोरी घायल हो गई। जिसको लेकर पंडोखर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की रात्रि में 09 बजे पंडोखर पुलिस ने बताया कि पीड़िता किशोरी पार्वती पुत्री अरविन्द्र सेन उम्र 17 वर्ष के साथ आरोपी अनिल केवट और प्रेम केवट ने मामूली विवाद पर मारपीट कर दी।