दतिया: ग्राम सिलोरी में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Datia, Datia | Sep 14, 2024 धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोरी में घरेलू विवाद पर एक अधेड़ ने अपनी ही पत्नी व बेटी के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर धीरपुरा पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया हैं। शनिवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़िता महिला रामवती रावत के साथ उसी के पति हुकुम सिंह रावत ने मारपीट की जब उसे बचाने उसकी बेटी आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी।