दतिया: ग्राम अस्टोट में रास्ते से भैंस निकालने के विवाद पर युवक के साथ 04 लोगों ने की मारपीट, सरसई पुलिस ने किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 16, 2024 ग्राम अस्टोट में रास्ते से भैंस निकालने के विवाद पर युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर सरसई पुलिस ने चारों आरोपियो पर मामला दर्ज किया है। रविवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक ज्वाला प्रसाद पुत्र पारसिंह कुशवाहा जब रास्ते से भैंस निकाल रहा था। तभी आरोपी धन सिंह कुशवाहा ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।