दतिया: ग्राम विजयपुर से अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी, जिगना पुलिस ने अज्ञात चोर पर किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 15, 2024 ग्राम विजयपुर से एक अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की शाम 07 बजे पुलिस ने बताया कि फरियादी पंकज पुत्र कालीचरण कुशवाहा की बाइक को गदम विजयपुर में खेत पर खड़ी थी। जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। वहीं पुलिस ने बाइक की कीमत 35 हजार रुपये बताई हैं।