दतिया: गोंदन पुलिस ने गुमशुदा युवक को ग्राम बागपुरा से किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द
Datia, Datia | Sep 16, 2024 दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में गुमशुदाओ की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोंदन पुलिस ने गुमशुदा युवक को दस्तयाब किया। रविवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया 29 जुलाई को ग्राम बागपुरा से एक युवक अपने घर से लापता हो गया था। जिसको लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए युवक को दस्तयाब किया हैं।