मसूरी में भारी बारिश बनी आफत! भूस्खलन से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बची परिवार की जान
उत्तराखंड के मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास देर रात अचानक हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आकर एक मकान और दुकान पूरी तरह जमींदोज हो गए।
गनीमत रही कि खतरे को भांपते हुए परिवार ने समय रहते घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, हादसे में दुकान और घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसडीएम मसूरी को पीड़ित परिवार की त्वरित सहायता और नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
#Mussoorie #UttarakhandRains #Landslide #MussoorieNews #UttarakhandDisaster #BreakingNewsHindi #heavyrainfall