देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट!
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक संपन्न हुई।
मुख्य बिंदु:
जिले में अब तक 11.90 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी।
वर्ष 2003 की मतदाता सूची के मिलान में विसंगतियां मिलने पर 5.47 लाख नोटिस जारी, जिनमें से 3.95 लाख मामलों की सुनवाई पूरी।
96,187 ऐसे मतदाता चिन्हित जिनका नाम यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में दर्ज है; BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदाताओं को स्वेच्छा से एक राज्य चुनने का अवसर मिलेगा।
प्रारूप-7 में झूठी घोषणा या गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सख्त विधिक कार्रवाई होगी।
मतदाता सूची एवं पुनरीक्षण से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए CEO Uttarakhand Portal पर विजिट करें।
#Dehradun #VoterListRevision #SIR #UttarakhandNews #ElectionUpdates #DehradunDM #VoterVerification #BreakingNews