शाहगंज: 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता, रामनगर बाजार जाने की बात कहकर निकला था
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव से 19 वर्षीय युवक रविवार से लापता है। युवक बोलने में अक्षम है। वह दोपहर करीब एक बजे घर से रामनगर बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लापता युवक की पहचान प्रभाकर उपाध्याय उर्फ पप्पू, पुत्