समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 15.47 लाख जुर्माना वसूला गया
समस्तीपुर रेल मंडल की समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम, मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी, स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 2285 लोगों से 15.47 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है। इस जांच अभियान में 241 टिकट कर्मी एवं RPF के जवान को शामिल किया गया था।