बक्सर: बक्सर पहुंचा अयोध्या रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा, किया गया भव्य स्वागत
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 अयोध्या रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा बक्सर पहुंचा। जहां भव्य स्वागत किया गया। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा से अयोध्या से शुरू हुई यात्रा का समापन बक्सर में हुआ। अयोध्या से पुरानी सरयू नदी के तट होते हुए यात्रा आज गोलंबर स्थित भगवान श्री हनुमान मंदिर पहुंची। जहां यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। श्रद्धालु हनुमान मंदिर पर आरती किए।