बक्सर: सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, हीट स्ट्रोक व लकवा से पीड़ित था बंदी.
Buxar, Buxar | Jun 23, 2024 बक्सर सेंट्रल जेल में बंद एक 48 वर्षीय विचाराधीन बंदी की मौत रविवार को हो गई. जिसको लेकर कारा प्रशासन द्वारा टाउन थाना में यूडी केस दर्ज कराया गया है. मृतक बंदी उमा शंकर चौधरी उर्फ उमा चौधरी जिले के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्वर्गीय सूर्य नारायण चौधरी का पुत्र था. जो नावानगर थाना के एक मामले में जेल में बंद था.