बक्सर: एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में हुआ चौकीदार परेड का आयोजन
Buxar, Buxar | Jun 23, 2024 जिले के विभिन्न थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। बता दें कि एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु सभी थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्षों के द्वारा चौकीदारों को अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।