बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 से चोरी के स्मार्ट फोन के साथ चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 23, 2024 आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर का नाम सूरज कुमार बताया जाता है जो बक्सर जिला के हेतमपुर निवासी रामेश्वर यादव का पुत्र है. आरपीएफ इंसपेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यात्री सामान की रक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसे लेकर एक विशेष टीम गठित की गयी है.