बक्सर: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छह लोगों पर दर्ज कराया प्राथमिकी, 1 लाख 41 हजार रुपये वसूला जुर्माना.
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 बिजली विभाग राजस्व वसूलने और बिजली चोरी रोकने के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला रही है. बिजली विभाग की तरफ से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है. इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के दलसागर सेक्शन के उमरपुर पंचायत के नाट में एसडीओ रविराज के नेतृत्व में छापेमारी किया गया.