चाईबासा: दीपावली पर दीपों से रोशन हुआ शहर, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते रहे घर और बाजार
चाईबासा: रविवार को रात आठ बजे रोशनी का महापर्व दीपावली पश्चिमी सिंहभूम जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर गांव तक दीपों की जगमगाहट देखने को मिली। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों, झालरों और फूलों से सजाया।