खन्ना (गरली) में विशाल दंगल शुरू, मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर पहुंचे #kangralive
अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम #देहरा #कांगड़ालाइव
रोमांचक कुश्ती मुकाबले जारी, दर्शकों में बढ़ा उत्साह; कांगड़ा लाइव पर सीधा प्रसारण #kangralive #dehra
खन्ना (गरली)। खन्ना (गरली) में जय बाबा बालक नाथ दंगल कमेटी की ओर से आयोजित विशाल दंगल शुरू हो गया है। अखाड़े में पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबले जारी हैं और पहलवान अपने शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
कुश्ती मुकाबले शुरू होते ही अखाड़े के आसपास दर्शकों की भीड़ जुट गई है। पहलवान एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं और हर मुकाबले के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अखाड़े में जोरदार मुकाबलों का दौर जारी है।
दंगल में कैप्टन संजय पराशर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। दंगल कमेटी के प्रधान अनिल ठाकुर सहित कमेटी के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
दंगल के मुकाबलों का कांगड़ा लाइव पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। कुश्ती प्रेमी कांगड़ा लाइव के माध्यम से खन्ना (गरली) के अखाड़े से पल-पल के मुकाबलों से जुड़ रहे हैं।
Kangra, Kangra | Oct 2, 2026