हज़ारीबाग: हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा टीम ने की बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक रंग वाली सामग्री और अवमानक रसगुल्ले किए नष्ट
उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5 सितंबर को हजारीबाग शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और ठेला संचालकों के यहां औचक निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी हजारीबाग-01 मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने हुरहुरू स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप गुपचुप-चाट के ठे