मुरैना नगर: नगर निगम महापौर की बैठक रद्द होने पर पार्षदों ने की नारेबाजी, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
मुरैना नगर निगम महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी के द्वारा पार्षदों की सामान्य बैठक बुलाई गई थी लेकिन किसी कारणवश बैठक को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद पार्षद भड़क गए और नारेबाजी करने लगे, बता दें कि महापौर और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई और नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र सिंह धाकरे को ज्ञापन दिया गया है।