मुरैना नगर: माधो सिंह का पुरा में युवक से मारपीट और हवाई फायर, पुलिस ने दर्ज की FIR
मुरैना शहर कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने आज शाम बताया कि 24 वर्षीय फरियादी उदयभान पुत्र रामहेत कुशवाह निवासी माधौ सिंह का पुरा की रिपोर्ट पर आरोपी रामकेश गुर्जर सहित एक अज्ञात निवासी खुलावली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घर के बाहर फरियादी की मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर कर जीवन संकट में डाल दिया।