मुरैना नगर: मुरैना में सुबह घना कोहरा छाया, दोपहर में धूप निकलने से मिली राहत
मुरैना में नया साल शुरू होने के साथ ही मौसम में भी तब्दीली शुरू हो गया है।आज सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा और दोपहर में धूप हो गई।आज इस मौसम का सबसे ज्यादा घना कोहरा था।सुबह से घने कोहरे के चलते एमएस रोड पर 200 मीटर से अधिक दूरी के वाहन दिखाई नहीं पड़ रहे थे।लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई।मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन कोहरा रहेगा।