मुरैना नगर: पशुपतिनाथ महादेव मेले में अव्यवस्था, नगर निगम गायब, अवैध वसूली से परेशान कारोबारी
शहर का वर्षों पुराना ऐतिहासिक पशुपतिनाथ महादेव मेला अव्यवस्था और अवैध वसूली से कराह रहा है।यहां इस बार आए कारोबारियों को नगर निगम प्रशासन जरूरी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रहा है। कभी मुरैना की सांस्कृतिक धरोहर रहा ये मेला आज हाट बाजार बनकर रह गया है।यहां ननि की आड़ में दुकानों का आवंटन निजी लोग कर रहे हैं।दुकानदारों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं।