मुरैना नगर: मुरैना में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने सीएसपी को ज्ञापन सौंपा
मुरैना शहर की बिगड़ती ट्रैफ़िक व्यवस्था पर सवाल करते हुये पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने पुरानी कलेक्ट्रेट में आज शाम नगर पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से बताया कि ट्रैफिक थाना वाहन चेकिंग के नाम पर शहर वासियों से अवैध बसूली की जा रही है।जबकि शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था ध्वस्त पडी हुई है।शहर के मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम जैसी स्थिति निर्मित होती है।