ढीमरखेड़ा: सेहरा टोला में आंगनबाड़ी केंद्र की मांग को लेकर 7वें दिन भी तालाबंदी
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कोठी में आंगनबाड़ी केंद्र की मांग को लेकर सेहरा टोला की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला बंद कर कलेक्टर की मौके पर बुलाने की मांग दोहराई परियोजना अधिकारी आरती यादव गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाइश दी, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं।