रसूलाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मंडल महासचिव पर परशुराम यादव ने की।आवास और साफ सफाई सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद मंडल महासचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा