हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित पुलिस लाईन में हुई महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में रखे गए 6 मामलों में 3 सुलझे
रौशनाबाद स्थित पुलिस लाईन में सोमवार शाम महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पारिवारिक मामलों से जुड़े 6 विवाद रखे गए। बैठक की अध्यक्षता सरिता डोभाल ने की, बैठक में मनोवैज्ञानिक, समाजसेवी भी शामिल हुए। पारिवारिक विवादों को सुलझाते हुए 3 मामले सुलझाए गए, जिसमें दोनों पक्ष हंसते खिलखिलाते मनमुटाव त्याग कर अपने घर वापस लौटे।