हरिद्वार: नगर निगम और पुलिस की टीम ने चंडी चौक और चमगादड़ टापू से हटवाया अवैध अतिक्रमण, जेसीबी की मदद से तोड़ी 60 अवैध दुकानें
हरिद्वार नगर निगम और पुलिस की टीम ने चंडी चौक और चमगादड़ टापू के पास से अवैध अतिक्रमण को हटाया। जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाई गई 60 दुकानों को भी तोड़ा गया। कांवड मेले के मध्य नजर जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे हरिद्वार शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। आज इस अभियान में लोगों को दोबारा से अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।