सूरजगढ़: सलेमपुर गांव में किसान भवन के पास पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को किया गिरफ्तार
मानिकपुर थाना के पुलिस ने सलेमपुर गांव में किसान भवन के समीप से 2 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में सलेमपुर गांव के रहने वाले शिवम कुमार उर्फ छोटू एवं सुन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मानिकपुर थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया.