प्रभारी कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण
ग्रामवासी भी विद्यालयों में पठन पाठन व्यवस्था की निगरानी करें - प्रभारी कलेक्टर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली जनपद अंतर्गत रहठा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों, अंागनबाडी केंद्रों , नल जल योजनाओं , छात्रावास सहित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया।
प्रभारी कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला नौसेमर एवं शासकीय प्राथमिक शाला कनेरी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से पठन पाठन की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कक्षा 2 की छात्रा वैष्णवी से पाठ पढ़वाया। प्रभारी कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें । उन्होने इस अवसर पर ग्रामवासियो से भी अपेक्षा की , कि वह भी विद्यालयों में पठन पाठन व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होने शासकीय हाई स्कूल दुलहरी एवं शासकीय उमावि रहठा का भ्रमण किया । प्रभारी कलेक्टर ने रहठा विद्यालय में फर्नीचर व्यवस्था कराने तथा भवन सुधार का कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कनेरी में निर्माणाधीन ई लाईब्रेरी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आंगनबाडी केंद्र नौसेमर के भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों के वजन चार्ट का निरीक्षण किया तथा दिए जाने वाले नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता देखी।
भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने कनेरी में ग्रामीणों की नल जल योजना के नियमित संचालन न होने की शिकायत पर निर्देश दिए कि भौतिक सत्यापन कराकर तत्काल नल जल योजना प्रारंभ कराएं। उन्होने ग्राम बघवार में नल जल योजना को प्रारंभ करने तथा बरहाई कुदरी मंे नल जल योजना का संचालन सुनिश्चित करनें के निर्देश सरपंच को दिए। उन्होंने बरहाई कुदरी में 15 लाख रूपये की लागत से डीएमएफ मद से निर्मित हो रहे अतिरिक्त शाला भवन तथा बघवार में अतिरिक्त कक्ष के कार्य का अवलोकन किया । उन्होने ठूठाकुदरी ग्राम पंचायत में 15 लाख रूपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने बालिका छात्रावास बेलसरा का निरीक्षण कर छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ का अवलोकन किया।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम