गांवो तक पहुंचा शासन, सेवा सेतु से आसान हुई जन सेवा की राह - विधायक बांधवगढ़
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त आवेदनों पर विधिवत परीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी - प्रभारी कलेक्टर
जनपद करकेली के रहठा ग्राम में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत करकेली के ग्राम रहठा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागो व्दारा स्टॉल लगाए गए । शिविर स्थल में ही ग्रामीण जनों की समस्याओं व शिकायतों के आवेदन प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंजीबध्द किया गया। इस दौरान 60 से अधिक आवेदको ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ श्री शिवनारायण सिंह , प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक बांधवगढ श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शासन गांवों तक पहुंचकर आम जनों की समस्याओं को सुन रहा है। शिविरों में ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। सरकार का उददेश्य है कि ग्रामीणों को अपने कार्यो के लिए भटकना नही पडे और उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। सेवा सेतु अभियान से जन सेवा की राह आसान हुई है।
कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान में प्राप्त आवेदनों में विधिवत परीक्षण कर समुचित कार्यवाही की जाएगी। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर लाकर सरल , सुगम और समयबध्द समाधान उपलब्ध करानें का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देेशित किया कि प्राप्त आवेदनों में समुचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर सडक निर्माण , उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना संचालन सहित विद्युत विभाग एवं अन्य विभागो से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । शिविर में छोटी मोहनी में नवीन आंगनबाडी खोले जाने का अनुरोध ग्रामीण जनों ने किया । जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने परीक्षण कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम