मुरैना में कंटेनर की ट.क्कर से बुजुर्ग की मौ.त, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
मुरैना। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार 70 वर्षीय दयाराम सिंह गुर्जर निवासी नूराबाद को पीछे से ट.क्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौ.त हो गई। दयाराम सिंह कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
#morena #मुरैना