मुरैना में 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त का बड़ा एक्शन
मुरैना। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने पटवारी प्रदीप शर्मा को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किसान मुरारीलाल कुशवाह की 2 बीघा जमीन के सीमांकन के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। किसान पहले ही 5 हजार रुपए दे चुका था। मंगलवार को तहसील कार्यालय के आरआई चेंबर में रिश्वत लेते समय लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। फिलहाल सर्किट हाउस में आगे की कार्रवाई जारी है।
#मुरैना #morena #पटवारी