पयागपुर में टला बड़ा हादसा,
पयागपुर में बहराइच–गोंडा मार्ग पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा नीम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा। उसी दौरान सामने से रोडवेज बस आ रही थी।
ड्राइवर की गजब की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान!
पेड़ गिरते ही ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क की पटरी पर उतार दिया। बस मिट्टी में धंस गई, लेकिन बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
सूचना मिलते ही पयागपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर मंगवाकर मिट्टी में धंसी रोडवेज बस को बाहर निकलवाया ।
सबसे बड़ा सवाल—आखिर सड़क किनारे खतरनाक हालत में खड़े पेड़ों की जिम्मेदारी किसकी है?
सड़क किनारे जर्जर और खतरनाक पेड़ों की समय रहते जांच व छंटाई की जरूरत, वरना किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।