गोरखपुर, 18 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद से जुड़ी एक महिला की शिकायत पर सख्त रुख अपनाया। महिला ने बताया कि दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे और शिकायत करने पर धमकी देते हैं।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को महिला को रास्ता दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार रास्ता दिलाने में खुद को लाचार मानते हैं तो उन्हें सस्पेंड किया जाए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।
#breakingnews #newsupdate #livenews #latestnews #latestnews