सिंघेश्वर: स्मैक के खिलाफ कमरगामा में महापंचायत, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
बिहार में शराबबंदी के बाद अब स्मैक और सूखे नशे के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी है। सरकार के निर्देश के बीच मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत में नशे के खिलाफ महापंचायत हुई। मुखिया जयकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने नशे के कारोबार पर कानूनी कार्रवाई और सामाजिक बहिष्कार की मांग उठाई। साथ ही गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया