पश्चिम चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा निर्णयों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिवाटिका चौक से विरोध मार्च निकाला, जो समाहरणालय गेट तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके निलंबन की मांग की। नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #ECI