चम्पारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा, खैरटवा के पास बांध टूटने से तेजी से फैल रहा पानी, हजारों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका...
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड क्षेत्र में गंडक नदी के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे खैरटवा के पास चम्पारण तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के गांवों और निचले इलाकों की ओर फैलने लगा। इससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चखनी रजवटिया से रतवल जाने वाला करीब 14 किलोमीटर लंबा मार्ग चम्पारण तटबंध के ऊपर से होकर गुजरता है। गंडक नदी की बाढ़ से ग्रामीण आबादी और कृषि क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से यह तटबंध बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। चखनी रजवटिया से करीब छह किलोमीटर दूर खैरटवा के पास तटबंध टूटने की सूचना सामने आई है। तटबंध टूटने के बाद खैरटवा समेत आसपास के कई गांवों और टोलों में पानी फैलने की आशंका है। खैरटवा से पिपरिया करीब 1.8 किलोमीटर, सिंगारी गढ़वा तीन किलोमीटर, रजवटिया 3.2 किलोमीटर और चखनी करीब 3.9 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा बड़गांव, छोटकीपट्टी, एकडेरवा, डुमरिया और खरखरिया टोला समेत कई ग्रामीण इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं। स्थानीय अनुमान के अनुसार, पानी का फैलाव बढ़ने पर 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो सकती है। विशेषकर तटबंध के निचले हिस्से और दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने बाढ़ का सबसे बड़ा खतरा है।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge