अरवल मोड़ जहानाबाद पर सोमवार संध्या करीब 5 बजे भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया, उससे पहले भाकपा माले एवं इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा माले कार्यालय से अरवल मोड़ तक बिहार में माले कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला जो अरवल मोड़ पर सभा में तब्दील हो गया।