जहानाबाद: जहानाबाद में संचालित 5 रुपये वाली क्लास से अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद, विकलांग शिक्षक सहित दो लोग गिरफ्तार
जहानाबाद में संचालित 5 रुपए बाला क्लास में गुप्ता सूचना के बाद अंग्रेजी शराब की करीब 90 बोतल को नगर थाने की पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। जबकि इस दौरान क्लास संचालक बिकलांक शिक्षक सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। इस सम्बन्ध में उक्त शिक्षक ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बातचीत के दौरान कहा कि उसे यह नहीं पता था कि क्लास में कहां से शराब आया।