जहानाबाद: बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी संघ ने गांधी मैदान से FRS को लेकर निकाली विरोध रैली
बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं कर्मचारी संघ के द्वारा जहानाबाद गांधी मैदान से FRS के विरोध में सहित विभिन्न मांगो को लेकर रैली निकाली गई जिसका जहानाबाद समाहरणालय पर समापन हुआ। आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं ने कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाएं को फेस कैप्चरिंग के बाद लाभुकों को मिलने वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।