जहानाबाद: सम्मत बीघा में शादी समारोह के दौरान मां-बेटा करंट लगने से घायल
पड़ोसी के घर शादी समारोह के दौरान मां बेटा करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने बताया कि घायल सम्मत बीघा गांव के निवासी उर्मिला देवी और उनका पुत्र नीतीश कुमार है जो अपने पड़ोसी के यहां शादी समारोह के दौरान कुछ काम कर रहे थे तभी यह घटना घटी।