मांट: दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण
Mat, Mathura | Nov 7, 2026 दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने कस्बा मांट के जाबरा मार्ग पर लगने वाले पटाखा बाजारों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने संबंधित अधिकारियों को पटाखा बाजारों में अग्निशमन कर्मियों, फायर टेंडर और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने