नदबई: फौंदी बाबा की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं ने दिखाया दमखम
नदबई के गांव ईशापुर कटारा में फौंदी बाबा की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। दौड़ में अभिषेक बीकरू प्रथम, रोहित पथैना द्वितीय और कृष पथैना तृतीय रहे। वहीं जूनियर वर्ग में मोंटी फौजदार, देव गुर्जर समेत खिलाड़ियों ने बाजी मारी।