देवसर: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला, नई पुलिस अधीक्षक होंगी निवेदिता गुप्ता
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भारी तादाद में पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। वहीं सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी का ट्रांसफर करके भोपाल भेजा गया है। सिंगरौली जिले में पहली बार महिला एसपी सिंगरौली के रूप में निवेदिता गुप्ता नियुक्त होंगी।