देवसर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान भाई 16 मार्च तक करा सकते है अपना पंजीयन।
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान भाई 16 मार्च तक करा सकते है अपना पंजीयन रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि 10 मार्च तक निर्धारित की गई थी। अब प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिये किसान पंजीयन की अवधि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है।