प्रतापगढ़: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमर के आतिशी शतक और विक्रम की गेंदबाजी से प्रतापगढ़ ने फाइनल में रायबरेली को हराया
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार शाम 4 बजे आयोजित राज्य आमंत्रण ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान प्रतापगढ़ और रायबरेली के बीच खेला गया । टॉस जीतकर रायबरेली ने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।प्रतापगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 211 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया ।